Delhi CM ने पड़ोसी राज्यों पर फोड़ा ठीकरा, यमुना नदी और आनंद विहार के प्रदूषण के लिए Uttar Pradesh-Haryana को ठहराया जिम्मेदार

By एकता | Oct 20, 2024

मौसम में बदलाव होते ही वायु प्रदूषण ने एक बार फिर दिल्ली की राजनीति गरमा दी है। रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 265 रहा। इन सब के बीच दिल्ली सीएम आतिशी आनंद विहार का दौरा करने पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे। बता दें, आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 445 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें: CRPF School के पास जोरदार धमाका, प्रशांत विहार में दहशत का मौहाल, घटना स्थल पर पहुंचे NSG Commando

आतिशी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदूषण रोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में प्रदूषण रोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। हमने 99 टीमें बनाई हैं जो पूरी दिल्ली में धूल नियंत्रण उपायों को अंजाम दे रही हैं। हमने 325 से ज़्यादा स्मॉग गन तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी और एमसीडी ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए अपने सभी संसाधन लगा दिए हैं।'

आतिशी ने आगे कहा, 'मैंने और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण नियंत्रण के सभी उपायों की निगरानी के लिए व्यक्तिगत रूप से इलाके का दौरा किया है। इलाके की सभी सड़कों की मरम्मत की गई है ताकि किसी भी तरह की धूल न उड़े। भीड़भाड़ वाले इलाकों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है।'

इसे भी पढ़ें: बीआरएस नेता अपने फार्महाउस खोने के डर से हाइड्रा का विरोध कर रहे हैं: रेवंत रेड्डी

यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण स्तर पर भी आतिशी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'हरियाणा और उत्तर प्रदेश बिना किए फैक्ट्री वेस्ट यमुना में डालता है। आज से दिल्ली जल बोर्ड वहां एक ड्राइव चला रही है। उसके तहत वहां पर फोम को कम किया जाएगा। वो चाहे काम खराब करने की कोशिश करें लेकिन दिल्ली सरकार हमेशा लोगों के लिए समाधान निकालती है।'

प्रमुख खबरें

मुझसे बोलने में चूक हो गई थी, चेन्नई में Ramayana इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा