दिल्ली के सीएम केजरीवाल का सवाल, क्या RSS भी मानता है कि मोदी जी भगवान के अवतार हैं?

By अंकित सिंह | May 27, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भगवान’ वाले बयान को लेकर तंज कसा है। मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी सवाल किया है। केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि 2014 में मोदी जी ने कहा कि वे देश के प्रधान सेवक हैं। 2019 में उन्होंने कहा कि वे चौकीदार हैं। अब 2024 में मोदी जी कह रहे हैं कि वे अपनी माँ की कोख से पैदा नहीं हुए बल्कि वे भगवान के अवतार हैं। उनकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी भी मोदी जी के भक्त हैं

इसे भी पढ़ें: Dhruv Rathee और AAP की वजह से Swati Maliwal को मिल रही बलात्कार और जान से मारने की धमकी, सांसद ने साझा किए स्क्रीनशॉट

केजरीवाल ने आगे सवाल करते हुए कहा कि क्या RSS भी मानता है कि मोदी जी भगवान के अवतार हैं? RSS अपना रुख़ साफ़ करे। इससे पहले राहुल गांधी ने भी मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि भगवान उनसे काम कराते हैं। शायद भगवान चाहते हैं कि मोदी अडाणी की मदद करें।’’ कांग्रेस नेता ने तंज करते हुए कहा, ‘‘मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि क्या यह भावना या बीमारी उनके मन में सुबह, शाम आती है या पूरे दिन रहती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही, समझौते के तहत दिल्ली को पानी दिया जा रहा: हरियाणा के मुख्यमंत्री

वहीं, प्रियंका गांधी ने मोदी पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ‘‘बेतुकी बातें’’ करते रहने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘वह आपसे तीसरे कार्यकाल के लिए धर्म के आधार पर सत्ता देने के लिए कह रहे हैं। कौन सा भगवान कहता है कि किस पार्टी को वोट देना है? सभी धर्म आपको ईमानदारी से अपना जीवन जीने, सच्चाई के रास्ते पर चलने और देश को एकजुट रखने के लिए कहते हैं। सभी धर्म यही कहता है। कोई भगवान नहीं कहता कि अपना वोट भाजपा को दो और (ईवीएम पर) कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) बटन दबाओ। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी देश के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों जैसे बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की बदहाली पर बात करने से बचते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ