पंजाब दौरे के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज जत्थेदार सेखवां से मिलने गुरदासपुर जायेंगे

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 26, 2021

अमृतसर ।  पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच आज आम आदमी पार्टी सुप्रीमों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब दौरे पर आ रहे है। केजरीवाल के दौरे को लेकर पंजाब में खासी गहमागहमी है। केजरीवाल  पूर्व अकाली नेता सेवा सिंह सेंखवां से आज मिलेंगे। यही वजह है कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर सबकी नजरें है।

आम आदमी पार्टी के के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने केजरीवाल के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल गांव सेखवां (गुरदासपुर) में पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां से मुलाकात करेंगे। सेवा सिंह सेखवां शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उनके आज गुरूवार को 12 बजे अमृतसर पहुंचने का कार्यक्रम है और वह एयरपोर्ट से सीधा गुरदासपुर के काहनूवान में सेवा सिंह सेखवां के घर पहुंच रहे हैं। यहां दोनों के बीच शिष्टाचार मुलाकात होगी। इसके बाद का प्रोग्राम अभी नहीं आया है। बैंस ने कहा कि सेखवां से केजरीवाल की मीटिंग क्यों हो रही है ये नहीं पता है।

इस मुलाकात में कौन कौन शामिल होंगे इस पर भी खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कल की मुलाकात का उद्देश्य आगामी चुनावों में साथ मिलकर लडऩे और समर्थन लेने का है। 

दरअसल, जत्थेदार सेखवां शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से इनदिनों नाराज चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी की तरफ से किसी सिख को ही सीएम पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसलिए कल की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।  

प्रमुख खबरें

Rekha Gupta शनिवार को दिल्ली में Delhi Lakshmi Yojana पोर्टल की करेंगी शुरुआत

MEA का बयान: दोहरे इस्तेमाल वाली चीजों का भारत का निर्यात अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप

Commonwealth Games: अरुंधति, प्रीति, जैस्मीन, अंकुश और जादूमणि फाइनल में पहुंचे

Delhi में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज, IMD ने हल्की बारिश का जताया अनुमान