Delhi की CM Rekha Gupta के नए कैंप ऑफिस की शीश महल से हुई तुलना, जनसेवा सदन की लगत शीशमहल के पर्दों से भी कम

By Neha Mehta | Jul 04, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। राज निवास मार्ग स्थित दिल्ली मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के उद्घाटन के लिए हवन और पूजा में हिस्सा लिया। 

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ‘जन सेवा सदन’ के उद्घाटन की सराहना की और कहा कि इसकी लागत “अरविंद केजरीवाल के शीश महल में लगे पर्दों की लागत” से भी कम है। कपिल मिश्रा ने बताया कि ‘जन सेवा सदन’ कैमरों और मीडियाकर्मियों के लिए खोला गया है, ताकि वे आम लोगों के लिए की गई व्यवस्था देख सकें। 

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में जनसेवा केंद्र के उद्घाटन पर कहा,  "मैं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं, यह मुख्यमंत्री की इस सोच को दिखाता है कि वे जनता के प्रति, जनता की समस्याओं के प्रति कितनी गंभीर हैं आने वाले समय में दिल्ली की जनता की समस्याओं और उनकी तकलीफ का समाधान इसी आवास से होगा। यह एक साधारण सा आवास है, जिसे कार्यालय में बदला गया है"

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री शीशमहल बनाते थे और लोगों को अपने आवास में प्रवेश नहीं करने देते थे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया है। यह मुख्यमंत्री जनसेवा केंद्र आम लोगों को मुख्यमंत्री आवास में आने की सुविधा देने के लिए बनाया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतें सुनने के लिए जो केंद्र बनाया है, उसका आज उद्घाटन हो रहा है। मैं अपनी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बार-बार धन्यवाद देना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री आवास अब 'जनसेवा सदन' के नाम से जाना जाएगा। यहां एक 'शीशमहल' था जहां किसी भी कैमरे पर प्रतिबंध था (दिल्ली में आप सरकार के दौरान), और यहां हमने आवास को 'जनसेवा सदन' में बदल दिया है। 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू