Delhi में अंगदान पोर्टल शुरू, CM Rekha Gupta ने भी लिया अंग दान करने का संकल्प

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 17, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी का अंग दान पोर्टल बृहस्पतिवार को शुरू किया और अपने शरीर के विभिन्न अंगों को दान करने का संकल्प लिया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिध के तौर पर 25 साल पूरे करने के मौके पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एसओटीटीओ) ने राष्ट्रीय राजधानी में अंग दान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

गुप्ता ने कहा कि अंगदान का यह अभियान प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीजों को जीवन की नई उम्मीद देने के साथ-साथ समाज में अंगदान के उद्देश्य को भी नई दिशा देने की क्षमता रखता है। अधिकारियों ने बताया कि लोग पोर्टल पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अंग या ऊतक दान करने का संकल्प दर्ज कर सकते हैं और इसके लिए प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंग दान केंद्र का मुख्यालय दिल्ली सरकार के जीबी पंत अस्पताल में होगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जी. बी. पंत अस्पताल में एसओटीटीओ के संचालन के साथ दिल्ली में अंग एवं ऊतक दान के समन्वय और प्रोत्साहन को और मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे आएं, अंगदान का संकल्प लें और इस नेक पहल का हिस्सा बनें।

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीते दूसरे दौर के मुकाबले

PM Narendra Modi ने वैश्विक Semiconductor हब बनाने के लिए 13.5 अरब डॉलर के प्लान पर जोर दिया

Abhishek Sharma ने Afghanistan के खिलाफ 30 गेंद में ठोका सबसे तेज T20I शतक

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज