By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार (5 जून) को पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। पीसीआर कॉल कल रात करीब 11:00 बजे गाजियाबाद पुलिस को की गई। गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जान से मारने की धमकी के बारे में जानकारी दी। कॉल करने वाले का फोन फिलहाल बंद है और इस मामले की जांच चल रही है।
गुप्ता ने कहा कि सरकार इस साल अपने स्कूलों में 7,000 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करेगी और छात्रों के लिए 100 भाषा प्रयोगशालाएं और 175 डिजिटल लाइब्रेरी भी खोलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1,200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप प्रदान करेगी, जैसा कि बजट 2025-26 में घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले सरकार ने एक बैंक के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कोष से प्रायोजित 100 टैबलेट छात्रों को उपलब्ध कराए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को स्कूलों में मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।