दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली से नामांकन दाखिल किया, केजरीवाल पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख और बादली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने बुधवार को पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 46.85 करोड़ रुपये घोषित की है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उनकी आय 70.47 लाख रुपये थी, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी की आय 25.24 लाख रुपये थी। यादव पर एक आपराधिक मामला लंबित है। वर्ष 2020 में उनके पास 34.71 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी और उनकी पत्नी के पास एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी।

पिछले नामांकन के समय यादव के पास 4.94 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की चुनावी गारंटियों से डर गए हैं और इसलिए उन्होंने हरि नगर और नरेला विधानसभा क्षेत्रों से आप के उम्मीदवार बदल दिए हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक ढोंगी हैं जो लोगों को गुमराह करने के लिए बड़े साइज की शर्ट और टूटी चप्पल पहनते हैं। यादव ने कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) 11 साल पहले दिल्ली के लोगों से मुफ्त पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा का वादा किया था, लेकिन बदले में लोगों को गंदा पानी, प्रदूषित हवा, खस्ताहाल अस्पताल और स्कूल, हर कोने में शराब की दुकानें, उफनती नालियां और सीवर तथा जलभराव वाली सड़कें मिलीं।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा