By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022
नयी दिल्ली। ईंधन और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके मेंविरोध-प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन विपक्षी दल के ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान का हिस्सा था और इसका नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसे तेल व प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया।
कुमार ने कहा कि केंद्र ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और यहां तक कि घरेलू गैस सिलेंडर तक के दाम बढ़ा दिए हैं।