By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2025
कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ रविवार को जागरूकता अभियान शुरू किया। एक बयान के अनुसार ‘‘नशे के विरुद्ध कांग्रेस का युद्ध’’ के तहत कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में शांति मार्च का नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान 258 ब्लॉक में से प्रत्येक में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किया जाएगा ताकि लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके कि नशा और अपराध समाज को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति’’ के बारे में प्रत्येक पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपे जाएंगे।