दिल्ली: लूटपाट के संदिग्ध आरोपी को पकड़ने गए कांस्टेबल पर किया गया हमला, हुआ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

दिल्ली के राज पार्क इलाके में गश्त के दौरान लूटपाट के एक संदिग्ध ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को घायल कर दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को नियमित गश्त ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल विकास के पास रिक्शा चालक मोहम्मद कमाल ने आकर बताया कि एक युवक ने गोशाला रोड स्थित घोड़े वाली गली के पास उसे लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के साथ घटनास्थल पर गए कमाल ने आरोपी की पहचान की और आरोपी को पकड़ने की कोशिश करते समय उसने चाकू निकाल कर कांस्टेबल पर हमला कर दिया। कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई और उसे काबू कर लिए जाने के बाद कांस्टेबल का ध्यान भटकाने के लिए आरोपी ने अपने सिर पर चोट मार ली और भीड़ में भाग निकला।

कांस्टेबल ने थाने को सूचना दी, जिसके बाद घोड़े वाली गली और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। कमाल की पहचान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान किशन गंज निवासी रितिक के रूप में हुई और दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने रितिक के कपड़ों से 500 रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित