अब UP की बारी है, UP के मंत्री OP राजभर का अखिलेश की समाजवादी पार्टी को लेकर चौंकाने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Jun 17, 2026

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी में "बड़ा राजनीतिक बदलाव" हो रहा है और पार्टी अंदरूनी तौर पर बंटने की ओर बढ़ रही है। राजभर ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम अब मुख्य केंद्र बन गए हैं। एएनआई से बात करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए राजनीतिक पार्टियों में शामिल होते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं से कथित संपर्क को लेकर भी टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: 'INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला?' DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया 'अपरिपक्व'

उन्होंने इस मामले को सपा नेताओं पर लगे पुराने भ्रष्टाचार के आरोपों से भी जोड़ा। राजभर ने आगे कहा कि सीबीआई ने माइनिंग से जुड़े एक मामले में अखिलेश जी का नाम लिया है। क्या गोमती रिवरफ्रंट मामले में कोई जेल गया? इससे पहले एक पोस्ट में उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को एक पत्र सौंपा है। उत्तर प्रदेश में हर कोई जानता है कि माइनिंग घोटाले और गोमती रिवरफ्रंट घोटाले के पीछे कौन है। जैसे-जैसे शिकंजा कस रहा है, SP बेचैन हो रही है। महाराष्ट्र और बंगाल को भूल जाइए - पूरी SP BJP में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है। 

प्रमुख खबरें

अंकिता हत्याकांड में CBI जांच से सच सामने आएगा, CM Dhami का बड़ा बयान

Semicon 2.0 से देश में तैयार होंगी 200 Chip Design कंपनियां, Ashwini Vaishnaw ने दी जानकारी

MP के पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक का UPI भुगतान रोकने की तैयारी, CAIT ने जताई चिंता

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला