दिल्ली के सियासी दंगल के किसकी होगी जीत? शनिवार को वोटों की गिनती, आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी वे भी दिल्ली पूरी मेहनत की है। भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुराड़ी और देवली सीट इन दोनों पार्टियों के लिए छोड़ दी है।

मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,55,37,634 है, जिसमें 12,776 सेवा मतदाता शामिल हैं। बवाना, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, करोल बाग, पटेल नगर, मादीपुर, देवली, त्रिलोकपुरी, अंबेडकर नगर, कोंडली, सीमापुरी और गोकलपुर सहित 12 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। 2025 में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 13,033 है। आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल 2015 से 2020 तक और फिर 2020 से 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। आतिशी सितंबर 2024 से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi News: एग्जिट पोल के बाद हलचल, AAP ने अपलोड किया 17C, केजरीवाल बोले- पारदर्शी काम नहीं कर रहा है EC

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (AAP) कालकाजी से, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP) नई दिल्ली से, मनीष सिसोदिया (AAP) जंगपुरा से, परवेश साहिब सिंह वर्मा (भाजपा) नई दिल्ली से, संदीप दीक्षित (कांग्रेस) नई दिल्ली से, रमेश बिधूड़ी (भाजपा) कालकाजी से, अलका लांबा (कांग्रेस) कालकाजी से, सौरभ भारद्वाज (AAP) ग्रेटर कैलाश से, सत्येन्द्र कुमार जैन (AAP) शकूर बस्ती से, सोमनाथ भारती (AAP) मालवीय नगर, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी), बल्लीमारान से इमरान हुसैन (आप), मादीपुर से राखी बिड़ला (आप), मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय (बीजेपी), बादली से देवेंद्र यादव (कांग्रेस) महत्वपूर्ण उम्मीदवार हैं।

प्रमुख खबरें

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना