Delhi की अदालत ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के प्रयास से जुड़े मामले में एक व्यक्ति को बरी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने 2018 में द्वारका में रात के समय जांच अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश करने के आरोप से एक व्यक्ति को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष मामले को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा है।

अदालत ने अभियोजन के सबूतों में गंभीर कमियां पाईं। मामला 31 अक्टूबर, 2018 को एक घटना से जुड़ा था, जब पुलिस अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुमार नामक व्यक्ति ने नशे की हालत में द्वारका के सेक्टर 21 अंडरपास के पास एक पिकेट पर पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की, एक कांस्टेबल के अंगूठे को चोट पहुंचाई और फिर सहायक उप-निरीक्षक की ओर पिस्तौल तान दिया, हालांकि गोली नहीं चलाई। अदालत ने 15 जनवरी के निर्णय में कहा, “अभियोजन पक्ष का यह कानूनी दायित्व है कि वह प्रत्येक अपराध को संदेह से परे साबित करे।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त