पाकिस्तानी गेंदबाज को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स टीम का X अकाउंट सस्पेंड

By Kusum | Mar 13, 2026

द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी  सनराइजर्स लीड्स की मालकिन काव्या मारन की मुश्किल बढ़ गई है। दरअसल, सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसा इसलिए हुआ कि द हंड्रेड की नीलामी में काव्या मारन की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद पर सबसे महंगी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इस फ्रेंचाइजी ने अबरार को खरीदने के लिए 2 करोड़ 34 लाख रुपये में खरीदा है। 

ऐसी घटना कई साल के बाद घटी जब किसी भारतीय फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल किया। हालांकि, काव्या मारन द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद भारत में उनकी जमकर आलोचना हो रही है और क्रिकेट फैंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का बॉयकॉट कर रहे हैं। वैसे सनराइजर्स लीड्स के एक्स अकाउंट को सस्पेंड क्यों किया गया इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

वहीं विवाद के बाद टीम के कोच डेनियल विटोरी ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि आदिल राशिद शुरू से हमारी पसंद थे, लेकिन वो हमारे हाथ से निकल गए तो हमने विदेशी स्पिनर की तरफ रुख किया। चार-पांच खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर हमारी नजर थी और अबरार उनमें से एक थे उन्हें पाकर हम खुश हैं। 

विटोरी ने बताया कि मैनेजमेंट ने नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न चुनने के बारे में कोई चर्चा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि उनकी योजना सबसे अच्छी टीम चुनने की थी और जब वे आदिल राशिद को नहीं ले पाए तो उन्होंने अबरार को चुना।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह