By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025
दिल्ली की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के दो आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को सात दिनों के लिए बढ़ा दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रेया अग्रवाल ने कासिम और हसीन की हिरासत अवधि बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को इससे पहले हिरासत अवधि समाप्त होने पर सीजेएम के समक्ष पेश किया गया था।
दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि आरोपियों ने भारत से सिम प्राप्त किए और उन्हें पाकिस्तान भेजा, जहां उनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने सेना के शिविरों सहित संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें खींचीं और पाकिस्तान से अपने बैंक खातों में धन प्राप्त किया।