Delhi Court ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को दी जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने शादी का झूठा वादा कर एक महिला से यौन संबंध बनाने के आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि वह अपनी गिरफ्तारी से पहले जांच में शामिल हुआ था और जांच अधिकारी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई आवश्यकता नहीं बता सके। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजिंदर कुमार उस व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसे 16 सितंबर को कीर्ति नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पहले से विवाहित है।

आरोपी से/आरोपी के कहने पर कुछ भी बरामद नहीं किया जाना है…। जांच अधिकारी यह बताने में विफल रहा है कि ऐसा कौन-सा आधार है जिसके लिए आवेदक से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है।” अदालत ने उस व्यक्ति को 25,000 रुपये का व्यक्तिगत मुचलका और इतनी ही राशि का एक जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया। बचाव पक्ष के वकील ने दावा किया कि उस व्यक्ति को फंसाया गया था और वह तथा शिकायतकर्ता 2024 से रिश्ते में थे।

उन्होंने दावा किया कि दोनों वयस्क और स्नातक थे तथा यह रिश्ता सहमति से था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के बयान पर भड़कीं Smriti Irani, महिलाओं के अपमान का लगाया गंभीर आरोप

Nagaland के CM Neiphiu Rio ने नगा राजनीतिक मुद्दे के समावेशी समाधान की अपील की

Ramayana का ‘रावण तांडव’ रिलीज, रौद्र रूप में दिखे Yash, वीडियो देखकर फैंस हुए एक्साइटेड

Sharad Purnima की रात खुले आसमान में खीर क्यों रखी जाती है, क्या है धार्मिक मान्यता