CAA विरोधी प्रदर्शन: सीलमपुर हिंसा मामले में अदालत ने 12 लोगों को दी जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में यहां के सीलमपुर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ललित कुमार ने प्रत्येक आरोपी को 15,000-15,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर यह राहत प्रदान की है।

अदालत ने सीलमपुर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 11 लोगों को 18 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। इस मामले में तीन लोगों को बाद में गिरफ्तार किया गया और दो को जमानत पहले ही मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह