ऑरेंज एलिफेंट और AJIO की साझेदारी Suit Yourself, माइक्रो-फिक्शन में ब्रांडेड कंटेंट का नया अंदाज़

By न्यूज हेल्पलाइन | Feb 07, 2026

आज के डिजिटल युग में दर्शक ऐसे कंटेंट की ओर अधिक आकर्षित होते हैं जो प्रामाणिक, इमर्सिव और संस्कृति से मजबूत हो और कँनेट कर सके! इसी सोच के साथ डिजिटल-फर्स्ट प्रोडक्शन हाउस ब्रांड स्टोरीज प्रेजेंट करने के तरीके पर नए सिरे से एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं। ऑरेंज एलिफेंट भी ऐसा ही स्टूडियो है, जो इंटरनेट के लिए ओरिजिनल, कहानी-प्रधान कंटेंट बनाने पर ध्यान देता है और ब्रांड्स को इस तरह इंटीग्रेट करता है कि दर्शक उनसे सच में जुड़ सकें, और जो कमर्शियल के ज़्यादा कुछ हो!

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के Paid PR वाले दावों को Mardaani 3 के मेकर्स ने किया खारिज

सीरीज़ की महत्वाकांक्षा या कहे एम्बिशन, इसे खास बनाती है। यह बड़े पैमाने का ब्रांडेड फिक्शन प्रोजेक्ट है, जिसमें आन्या सिंह और रोहन गुरबक्सानी जैसे जाने-माने फिल्म कलाकार शामिल हैं। बड़ा स्केल, बड़े एक्टर्स और प्रोफेशनल टीम का इंटीग्रेशन, इससे यह स्पष्ट होता है कि ब्रांड ओरिजिनल IP को कितनी गंभीरता से देख रहे हैं। 'सूट योरसेल्फ' एक शानदार एक्साम्प्ल हैं, जो भारी प्रोडक्ट प्लेसमेंट को प्राथमिकता ना देकर, कहानी को प्राथमिकता देता है। यहां तक कि हर एपिसोड में ब्रांड इंटीग्रेशन अनिवार्य नहीं है, जिससे दर्शक सच में इससे कनेक्ट कर पाए!

AJIO द्वारा वर्टिकल माइक्रो-फिक्शन फॉर्मेट अपनाना भी एक साहसिक कदम है। ऐसे समय में जब फॉर्मूला-बेस्ड ब्रांड फिल्में अधिकतर हावी हैं, 'सूट योरसेल्फ' एक एक्सपेरिमेंटल और इनोवेटिव प्रयास के रूप में सामने आता है, जो दर्शकों और फॉर्मेट दोनों पर भरोसा करता है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से, ऑरेंज एलिफेंट खुद को एक लीडिंग डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट प्रोडक्शन हाउस के रूप में स्थापित कर रहा है, नए फॉर्मेट्स को खोज रहा है और ब्रांडेड कंटेंट तथा ओरिजिनल ब्रांड IP के भविष्य को आकार दे रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath बोले: युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा स्टार्टअप और उद्यमिता के भरपूर अवसर

WFI ने जारी किए सख्त Anti Doping दिशानिर्देश, पहलवानों को दी कड़ी चेतावनी

Nepal Floods: छत्तीसगढ़ से जुड़ीं 2 NRI महिलाएं लापता, 7 लोग सुरक्षित

Social Media पर लगाम: Meta का 17 अरब डॉलर का Deal, अब Teen Safety के लिए लागू होंगे बेहद सख्त कानून