दिल्ली की अदालत ने NSA अजीत डोभाल के आवास में घुसने की कोशिश करने वाले को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के आवास में कथित तौर पर घुसने की कोशिश करने को लेकर पकड़े गये बेंगलुरु के एक व्यक्ति को बुधवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने यह कहते हुए शक्ति धर रेड्डी को जमानत दे दी कि अब और अधिक जांच के सिलसिले में उसे हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है। न्यायाधीश जैन ने कहा कि आरोपी की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और वह 16 फरवरी से हिरासत में है। आदेश में कहा गया है, ‘‘ आरोपों की प्रकृति, आरोपी की पृष्ठभूमि और 16 फरवरी, 2022 से उसके हिरासत में रहने एवं जांच की जरूरत अब नहीं रह जाने जैसी बातों पर गौर करने के बाद आरोपी/आवेदक शक्तिधर रेड्डी को 50,000 रूपये के निजी मुचलके और उतनी ही राशि के बॉंड पर जमानत दी जाती है।..’’ यहां मध्य दिल्ली में 16 फरवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे आरोपी ने अपनी एसयूवी कार से अति सुरक्षा वाले डोभाल के आवास के प्रवेश द्वार से अंदर घुसने की कोशिश की थी, जिससे एक सुरक्षा चिंता पैदा हो गयी थी।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा