Delhi: सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

दिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जून 2022 में गाजियाबाद में हुए एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के परिवार को 43.11 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

पुलिस ने पाया था कि ट्रक पर अत्यधिक मात्रा में सामान लदा हुआ था। उसने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

न्यायाधिकरण ने 20 जनवरी को पारित आदेश में कहा, “याचिकाकर्ता यह साबित करने में सफल रहे हैं कि प्रतिवादी संख्या-1 (ट्रक चालक) के तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में मृतक चंद किशोर को घातक चोटें आईं और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।” उसने ट्रक के बीमाकर्ता को मृतक के परिवार को विभिन्न मदों के तहत 43.11 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद