दिल्ली की अदालत ने आप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने मतदान केंद्र पर दुर्व्यवहार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, भारती ने 25 मई, 2024 को अपने सहयोगियों के साथ मतदान क्षेत्र में प्रवेश किया और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करने के अलावा मतदान एजेंटों के सामान की तलाशी ली।

इसने आरोप लगाया कि उन्हें हटाए जाने के बाद वे मतदान केंद्र पर वापस आ गए, जो कानून के तहत दंडनीय है। अदालत ने कहा, ‘‘अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किया गया वीडियो (आरोपी व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से रिकॉर्ड किया गया) मतदान केंद्र का नहीं बल्कि मतदान परिसर का है। वीडियो में कोई भी ईवीएम नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए, उपरोक्त वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्तियों को आपराधिक रूप से उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता।’’

इसने कहा, ‘‘जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद नहीं है। आरोप पत्र से कोई अन्य अपराध नहीं बनता है। तदनुसार, वर्तमान मामले में संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर