दिल्ली की अदालत ने लालकिला बम धमाके के चार आरोपियों को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को लालकिला विस्फोट मामले में चार आरोपियों को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) ने चारों आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था।

अदालत परिसर में भारी सुरक्षा थी और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टुकड़ी भी तैनात थी। अदालत की कार्यवाही के दौरान मीडियाकर्मियों को अंदर आने से रोक दिया गया।

प्रमुख खबरें

US-Iran Deal से इजरायल बाहर! क्या समझौते का होगा पालन, ट्रंप vs नेतन्याहू अब होने वाला है?

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला