शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

उत्तर पश्चिम दिल्ली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने राष्ट्रीय राजधानी निवासी एक व्यक्ति से 20.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निजी बैंक के उप प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने पीड़ित को शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का लालच दिया और कई बैंक खातों में ठगी की रकम को स्थानातंरित करा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, नितिन अरोड़ा की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 27 फरवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़ित का आरोप था कि साइबर अपराधियों ने उन्हें उच्च रिटर्न का वादा करके शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया और 20.72 लाख रुपये की ठगी कर ली।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान, टीम ने पाया कि धोखाधड़ी का पैसा एक बैंक खाते में स्थानांतरित किया गया था और बाद में यह पैसा‘सेल्फ-चेक’ के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने कहा कि तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली तक पहुंची, जहां 23 मई को दास और टेलर की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यादव ने बताया कि कन्हैया दास वह व्यक्ति था जिसके बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी के पैसे कथित तौर पर पैसे प्राप्त करने के लिए किया गया था, जबकि टेलर चेक के माध्यम से नकदी निकाली थी और धन हस्तांतरण गतिविधियों में भी शामिल था।

मावली से ही मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन

बूटा सिंह टिप्पणी मामला: एनसीएससी ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की सिफारिश की

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट