By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार को एक घर की छत पर आग लग जाने के बाद एलपीजी के छोटे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना के दौरान एलपीजी का एक छोटा सिलेंडर फट गया।
हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है।