Delhi-Doha IndiGo Flight को पाकिस्तान के कराची किया गया डायवर्ट, ये है वजह

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2023

दोहा जा रहे इंडिगो के एक विमान की  सुबह कराची में पाकिस्तान के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति की बीच रास्ते में मृत्यु हो गई जिसके बाद इंडिगो पायलट ने विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला किया। इंडिगो फ़्लाइट 6E 1736 ने 12 मार्च, 2023 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली से दोपहर 22.05 बजे उड़ान भरी थी और इसे दोहा के हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 11.43 बजे उतरना था। हालांकि, फ्लाइट 13 मार्च, 2023 को सुबह 00 बजकर 08 मिनट पर कराची अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी, जब बीच हवा में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। 

इसे भी पढ़ें: कैसे 239 यात्रियों से भरा प्लेन, आसमान से हो गया गायब? मलेशिया एयरलाइंस की MH370 की तलाश 9 साल बाद भी जारी

भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर एयरबस ए320 विमान का संचालन कर रही थी। फ्लाइटवेयर के अनुसार विमान अभी भी कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है। स्थानीय पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएए और एनआईएच के डॉक्टरों ने यात्री का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया है। 

प्रमुख खबरें

Modi ने पिछले साल China जाने से पहले चली थी तगड़ी चाल, अब Xi Jinping के India आने से पहले खेल दिया बड़ा दाँव

बॉक्स ऑफिस पर Christopher Nolan का नया इतिहास! The Odyssey बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-रेटेड फिल्म, Deadpool and Wolverine को पछाड़ा

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर

Imran Khan की मौत की अफवाहों पर लगा विराम! जांच के बाद फिर अदियाला जेल भेजे गए, सेहत को लेकर समर्थकों में चिंता