Delhi Election 2025: AAP को लगा तगड़ा झटका, दो पार्षद और पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में सियासी हलचल जारी है। इन सबके बीत आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के दो पार्षद, पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी और ख्याला से पार्षद शिल्पा कौर बीजेपी में शामिल हुईं। इसके साथ ही 2015-20 में घोंडा से विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा ने भी AAP को अलविदा कह दिया। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, संजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि चौधरी विजेंद्र भी बीजेपी में शामिल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: रामायण को लेकर केजरीवाल ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गई BJP, बताया चुनावी हिंदू, AAP प्रमुख ने किया पलटवार

इस बीच, कई AAP कार्यकर्ता भाजपा के रमेश बिधूड़ी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में सत्तारूढ़ आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने दबदबा बनाते हुए 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को आठ सीटें मिलीं। 

प्रमुख खबरें

हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे...बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार के बैकआउट करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Nandigram Bypoll में बड़ा Twist: सुवेंदु से मुलाकात के बाद TMC Candidate ने वापस लिया नामांकन, ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Nitish Kumar संग BJP का रिश्ता सिर्फ सियासी तालमेल नहीं, बोले Ravi Shankar Prasad

Supreme Court ने EPFO वेतन सीमा पर याचिका निपटाई, सरकार का 25000 रुपये का फैसला बना आधार