जकार्ता में 20,000 से अधिक Indonesian Troops की तैनाती, राष्ट्रपति फोन टैपिंग मामले में जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

जकार्ता, चार नवंबर (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की कथित फोन टैपिंग की जांच के बीच, राजधानी जकार्ता में 20,000 से अधिक सैनिकों और कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को निशाना बनाकर की गई कथित फोन टैपिंग को ‘‘देशद्रोह’’ माना जा सकता है क्योंकि संवेदनशील जानकारी लीक होने पर देश और राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

सैनिकों की तैनाती के पहले चरण की शुरुआत सोमवार को हुई, जिसमें जकार्ता में 2,100 जवानों को तैनात किया गया। नौसेना संचालन सहायक, वाइस एडमिरल यायान सोफियान के अनुसार, राजधानी के बाहर से सैनिकों को लाया जाना बुधवार से शुरू होना था, जिससे इसमें शामिल कुल कर्मियों की संख्या 20,980 हो जाएगी। इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल मुहम्मद नस ने कहा कि सैनिकों की यह आवाजाही राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है।

राज्य सचिवालय मंत्री प्रासेत्यो हादी ने बुधवार को जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रपति की फोन टैपिंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। इंडोनेशियाई पुलिस ने मंगलवार देर रात बताया था कि उसने कथित फोन टैपिंग की जांच के सिलसिले में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हिरासत में लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले नितिन नवीन: Modi और योगी जैसे माटी के लाल करेंगे देश का नेतृत्व