Delhi Election: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन BJP का बड़ा दांव, प्रवेश वर्मा बोले- सरकार बनते ही बदलेंगे तालकटोरा स्टेडियम का नाम

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई तो तालकटोरा स्टेडियम का नाम वाल्मिकी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि तालकटोरा एक स्टेडियम है और इसका नाम मुगल काल में दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि जब 8 फरवरी के बाद एनडीएमसी परिषद की बैठक होगी, तो इस स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मिकी करने का प्रस्ताव प्रस्तावित और पारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'डबल इंजन की सरकार ही ला सकती है बदलाव, अरविंद केजरीवाल पर चंद्रबाबू नायडू का 'हाफ इंजन वाली सरकार' का तंज

वर्मा ने दावा किया कि AAP के कार्यकर्ता भी हमारे साथ लगे हुए हैं कि नई दिल्ली से कमल खिले। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया तथा दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है। केजरीवाल ने पूछा, ‘‘सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता? वह गुंडा कौन है जो पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर खुलेआम हमले कर रहा है? वह गुंडा कौन है जिससे दिल्ली पुलिस आदेश ले रही है और डरी हुई एवं असहाय महसूस कर रही है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह