Delhi Election Exit Poll 2025: BJP गदगद, कहा- नतीजे भी हमारे पक्ष में होंगे, AAP का अलग दावा

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

दिल्ली में 70 सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल भी आने लगे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिखाया गया है। इसके बाद भाजपा नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि 8 तारीख को जब नतीजे आएंगे, वह भी हमारे पक्ष में ही होंगे। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में 'आपदा' जा रही है और बीजेपी आ रही है। 

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो एग्जिट पोल मैंने देखे, मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारे सटीक पोल (नतीजे) एग्जिट पोल से बेहतर होंगे। हमने लोगों के बीच जो प्रतिक्रिया देखी, उससे पता चलता है कि बीजेपी (दिल्ली में) सत्ता में आ रही है। यह बीजेपी की घर वापसी है। मैं दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह तय है कि 8 फरवरी को कमल खिलेगा। हम दिल्ली में सुशासन, स्वच्छ यमुना और रोजगार देंगे। अरविंद केजरीवाल को भरोसा है कि वह हार रहे हैं।

आप ने भी भरा दम

एग्जिट पोल के अनुसार ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने दिल्ली के तीन चुनाव लड़े हैं और यह चौथा विधानसभा चुनाव है जो हम लड़ रहे हैं। 2013, 2015 के एग्जिट पोल में दिखाया गया था कि हम हारेंगे और 2020 में एग्जिट पोल में दिखाया गया कि हमें कम नंबर मिलेंगे। उसी तरह 2025 में भी यह दिखाया जा रहा है कि हमें कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एग्जिट पोल में हमेशा यही दिखाया गया है कि आप को कम वोट मिलेंगे। भाजपा हमेशा आम लोगों की आवाज दबाती है ताकि वे डर के मारे कुछ न बोलें। AAP का वोट शेयर हमेशा एग्जिट पोल में दिखाए गए वोट से ज्यादा आता है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि यह हमारा चौथा चुनाव है और हर बार एग्जिट पोल में AAP को दिल्ली में सरकार बनाते नहीं दिखाया गया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। हम आम आदमी पार्टी के पक्ष में नतीजे देखेंगे और हम सरकार बनाएंगे।' 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह