Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के दिन दिल्ली के सभी 700 बाजारों में होगी छुट्टी, कर्मचारियों की भी नहीं कटेगी सैलरी

By रितिका कमठान | Jan 30, 2025

दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने है। इस मतदान में दिल्ली के सभी बाजार भी बंद रहने वाले है। दिल्ली में मतदान से पहले व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने बड़ा फैसला किया है। इस दिन सीटीआई ने अपील की है कि व्यापारी और सभी संगठन पांच फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखें।

 

कर्मचारियों को देना होगा सवेतन अवकाश

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया है कि पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों को देखते हुए दिल्ली के सभी 700 बाजार बंद रहने वाले है। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। बृजेश गोयल का कहना है कि कुछ खुदरा क्षेत्र के दुकानदार वोट डालने के बाद शाम को दुकान खोलते है। कुछ कारणों से अगर दुकान खोलनी पड़े तो कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश दें। सीटीआई ने व्यापारियों को कहा कि किसी कर्मचारी या स्टाफ का वेतन नहीं काटना चाहिए।

 

इमरजेंसी सर्विस से जुड़े कर्मचारियों से अपील

चुनाव आयोग और श्रम विभाग ने चुनाव में वोट डालने के लिए कर्मचारियों और स्टाफ को वेतन भुगतान के साथ अवकाश देने का निर्देश दिया है। दिल्ली के बाजार संगठनों के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है। अब दिल्ली के सभी 700 बाजारों मे अवकाश घोषित हुआ है। इन अस्पतालों को बंद रखने की घोषणा हुई है। अगर कोई दुकान खोलेगा तो इससे पहले उसे वोट डालकर आना होगा। हालांकि दुकान पर कर्मचारी तभी आएंगे जबतक कर्मचारी या किसी श्रमिक पर दबाव नहीं होगा। 

 

मतदान के दिन होगी छुट्टी

सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग का कहना है कि दिल्ली सरकार ने निर्देश दिए हैं कि दुकान, होटल, रेस्तरां, रिसार्ट, व्यापार और औद्योगिक इकाइयों को अपने कर्मचारियों को छुट्टी देनी होगी। इस दौरान कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत