Holi 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने की कामना, 'देशवासियों के जीवन में सफलता के रंगों की बौछार हो'

By रेनू तिवारी | Mar 04, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की। मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।’’

इसे भी पढ़ें: Iran War से खाड़ी में हड़कंप, Private Jet से भागने को अमीर दे रहे 2 लाख Euro

होली भारत के सबसे प्राचीन, लोकप्रिय और जीवंत त्योहारों में से एक है। इसे 'रंगों का त्योहार' और 'प्यार का त्योहार' भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में होली का यह उत्सव बुधवार, 4 मार्च को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: US- Israel- Iran War | ईरान पर हमले से पहले फेल हुई थी 3 दौर की बातचीत; US बोला- 'धमकियां और झूठे वादे दे रहा था तेहरान'

पौराणिक महत्व और मान्यताएँ

होली का त्योहार मुख्य रूप से 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक है। इसके पीछे कई पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं:

भक्त प्रहलाद और होलिका: असुर राजा हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। उसे मारने के लिए उसकी बुआ 'होलिका' (जिसे आग में न जलने का वरदान था) उसे गोद में लेकर आग में बैठ गई। लेकिन भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई।

राधा-कृष्ण का प्रेम: ब्रज की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रंगों की होली खेलने की परंपरा शुरू की थी। 

प्रमुख खबरें

New Delhi में S Jaishankar की इंडोनेशियाई विदेश मंत्री Sugiono से वार्ता, Defence-Trade समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार

GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

Malayalam Cinema को लगा बड़ा झटका, दिग्गज Actor Salim Kumar का 56 साल की उम्र में निधन