Delhi Election Results 2025: शुरुआती रूझानों में BJP को बहुमत, केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी पीछे

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। अब तक लगभग 60 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें आम आदमी पार्टी काफी पीछे दिखाई दे रही है। भाजपा 37 सीटों के साथ सबसे आगे है और वह बहुमत पार कर चुकी है। वही आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट शुरुआती रुझानों में जाती हुई दिखाई दे रही है। दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी शुरूआती रुझान में अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: कुछ तो तर्क से बात करो यार, इतना क्यों घबराए हुए हो? संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर वार

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलिस वाज़ ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों और सहायकों, माइक्रो-पर्यवेक्षकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित 5,000 कर्मियों को अभ्यास के लिए तैनात किया गया था। चुनाव संचालन नियमों के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती पहले की जाएगी और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की प्रक्रिया 30 मिनट बाद शुरू होगी। इसके बाद पोस्टल बैलेट और ईवीएम से पड़े वोटों की गिनती एक साथ जारी रहेगी। 2019 के बाद से, अधिक पारदर्शिता के लिए प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच यादृच्छिक रूप से चयनित मतदान केंद्रों से वीवीपीएटी (मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल) पर्चियों का ईवीएम गणना के साथ मिलान किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना