Delhi Elections 2025: आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे संदीप दीक्षित, जानें क्या है पूरा मामला?

By अंकित सिंह | Dec 31, 2024

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच बढ़ते विवाद के बीच नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दायर करेंगे। यह कदम मतदान से ठीक पहले आतिशी द्वारा दीक्षित पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से धन लेने का आरोप लगाने के आरोपों के जवाब में उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन हैं Raghuvinder Shaukeen? नांगलोई जाट सीट पर आप ने लगाया ने पुराने विधायक पर दांव

कांग्रेस नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 360 अखबारों की कटिंग दिखाईं. वह पहले व्यक्ति हैं जो सबूत के तौर पर अखबार की कटिंग देते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन सीएम आतिशी ने कहा कि हम बीजेपी से पैसे ले रहे हैं, उसी दिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इसलिए हम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर सके। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैं सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। मैं उनसे कहूंगा कि वे मुझे 10 करोड़ रुपये दें।' मैं यमुना की सफाई के लिए 5 करोड़ रुपये और दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर 5 करोड़ रुपये दान करूंगा। 

प्रमुख खबरें

32माइलस्टोन कंपनी के Director अनुभव शर्मा और उनकी पत्नी धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील