Delhi Elections: चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, AAP पर लगाया ये बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

दिल्ली में चुनावी दंगल के बीच प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद बांसुरी स्वराज के साथ, हमने चुनाव आयोग से मुलाकात की और उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाए कि कैसे AAP दिल्ली का जनादेश चुराने की कोशिश कर रही है, कैसे वे दिल्ली में धार्मिक कट्टरता फैलाना चाहते हैं, कैसे वे गरीबों, मजदूरों और पूर्वांचलियों के वोट काटना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Anupamaa: Rahil Azam ने बताया Rupali Ganguly के शो का हिस्सा बनना 'विडंबनापूर्ण' क्यों है?

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पार्टी नेता अवध ओझा का नाम ग्रेटर नोएडा की मतदाता सूची से दिल्ली स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी है तथा अब वह पटपड़गंज विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। केजरीवाल के नेतृत्व में आप के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे के समाधान के लिए ईसीआई अधिकारियों से मुलाकात कर यह मामला उठाया था। केजरीवाल ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि अवध ओझा का वोट स्थानांतरित हो जाएगा और आयोग ने उनका वोट स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है और वह नामांकन दाखिल कर सकेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी