Delhi Elections: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय के खिलाफ इन्हें मिला टिकट

By अंकित सिंह | Jan 16, 2025

भाजपा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। बवाना से पार्टी ने रविंद्र कुमार को टिकट दिया है। वहीं वजीरपुर से पूनम शर्मा चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय चुनावी मैदान में होंगी। त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शहादरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकुलपुर से प्रवीण निमेष को टिकट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख बडोली पर लगे आरोप बेहद गंभीर : विज

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से ताल्लुक रखने वाले पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता हैं। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह के नाम शामिल हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों के रूप में दिल्ली में प्रचार करने के लिए सात मुख्यमंत्रियों में देवेंद्र फडणवीस, हिमंत विश्व शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा, नायब सिंह सैनी और मोहन यादव शामिल हैं। दिल्ली के सभी सात सांसद भी सूची में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा