Delhi Elections: PM Modi का बड़ा आरोप, छात्रों के भविष्‍य से खेल रही दिल्‍ली की AAP सरकार

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

दिल्ली चुनाव को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत की। नरेंद्र मोदी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार की छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने दिल्ली में सुना है, वे (आप सरकार) बच्चों को 9वीं कक्षा के बाद आगे नहीं जाने देते हैं। केवल उन्हीं बच्चों को जाने की अनुमति दी जाती है जिनके पास होने की गारंटी होती है। क्योंकि अगर उनका रिजल्ट ख़राब आया तो उनकी सरकार की साख ख़राब हो जायेगी। इसलिए बहुत बेईमानी का काम किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Triveni Sangam: प्रयागराज संगम में स्नान करने से पाप से मिलती है मुक्ति, जानिए क्यों नहीं दिखती सरस्वती नदी

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग कह रहा है कि यह भारत के इतिहास में उनके लिए सबसे अनुकूल बजट है। मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप)सरकार की उसकी कथित झूठे वादों और भ्रष्टाचार की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं और जिन लोगों ने जनता को लूटा है, उन्हें इसका हिसाब देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर ‘आप-दा’ है जो झूठे वादों के लिए खड़ी है, वहीं दूसरी ओर ‘मोदी की गारंटी’ है। मोदी ने रविवार को लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा सरकार चुनने का मन बना लिया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह