Delhi Elections results: कालकाजी से आतिशी को मिली जीत, रमेश बिधूड़ी नहीं कर पाए कमाल

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में जबरदस्त तरीके से झटका लगा है। उसके बड़े नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार चुके हैं। हालांकि कालकाजी से आम आदमी पार्टी के लिए राहत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी को जीत मिली है। हालांकि, आतिशी लगातार भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही थीं। लेकिन आखिरकार उन्हें यहां से जीत मिली है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार का सामना करना पड़ा है अरविंद केजरीवाल को प्रवेश वर्मा ने हराया है। 

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल का तिहाड़ जाना तय, अब वह विधायक भी नहीं बनेंगे', BJP सांसद ने AAP प्रमुख पर कसा तंज

राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं राजौरी गार्डन और दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे 17,500 वोटों से जीत दिलाई। यह ऐतिहासिक जीत है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है... आम आदमी पार्टी एक आपदा बन गई थी, लोगों को आज आपदा से छुटकारा मिल गया है... हम 27 साल के वनवास के बाद वापस आ रहे हैं। कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की। उन्होंने कहा, "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी