Delhi Elections: प्रचार के आखिरी दिन रोड शो का दौर, राजनाथ बोले- दो तिहाई बहुमत से बनेगी BJP सरकार

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

दिल्ली चुनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के आया नगर इलाके में भाजपा उम्मीदवार करतार सिंह तंवर के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता ने दिल्ली में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत देने का फैसला कर लिया है। लोगों को भी भरोसा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ी है, विकास हुआ है। इन आंकड़ों को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इन (आप) लोगों ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है।

प्रमोद सावंत ने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार आज खत्म हो रहा है। ये आखिरी रैली है। दिल्ली में बीजेपी भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग डबल इंजन सरकार के लिए वोट करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर में पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राज कुमार आनंद के समर्थन में रोड शो किया। भाजपा सांसद रवि किशन ने पार्टी उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा के लिए प्रचार करते हुए बदरपुर में रोड शो किया। 

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली को मिलेगी फर्जी गारंटी से मुक्ति', पीयूष गोयल का AAP पर वार, गिरिराज बोले- केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं

रवि किशन ने कहा कि मैं यहां नारायण दत्त शर्मा के लिए आया हूं और मैं बदरपुर के लोगों और खास तौर पर पूर्वाचल के लोगों से अपील करता हूं कि वे बीजेपी का समर्थन करें ताकि बड़ापुर पीछे न रह जाए। बदरपुर के लोगों से अपील है कि वे दिल्ली के लोगों को उस नरक से बाहर निकालें जो इस AAP सरकार ने बनाया है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह