दिल्ली के ‘एक्साइज’ मंत्री ‘एक्सक्यूज’ मंत्री बन गए हैं: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

नयी दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बारे में शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के ‘एक्साइज’ (आबकारी)मंत्री ‘एक्सक्यूज’ (बहाना बनाने वाले) मंत्री बन गए हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी घोटाले के संबंध में सिसोदिया के परिसरों पर छापा मारा, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह ‘‘ईमानदारी की कीमत चुका रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा का एक ही मकसद, केजरीवाल को खत्म करो', राघव चड्ढा बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को करना चाहते हैं नष्ट

मंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच के डर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को छापेमारी को राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा सुविधाओं से जोड़ना पड़ा। ठाकुर ने कहा, ‘‘जांच के डर के कारण केजरीवाल को शिक्षा के बारे में बोलना पड़ा। यह शिक्षा की बात नहीं है, यह आबकारी नीति का मामला है। लोगों को मूर्ख मत समझिए।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सिसोदिया धनशोधन मामले में गिरफ्तार किए गए अपने सहयोगी मंत्री सत्येंद्र जैन की तरह याददाश्त चले जाने का दावा नहीं करेंगे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, ‘‘लोगों को जवाब चाहिए।

आबकारी नीति में भ्रष्टाचार से केजरीवाल और सिसोदिया का असल चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने और राजनीति में प्रवेश नहीं करने की बात की थी। वे न केवल राजनीति में आए, बल्कि अब भ्रष्टाचार भी कर रहे हैं।’’ सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सिसोदिया और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के परिसरों के अलावा 19 स्थानों पर शुक्रवार को छापा मारा। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी। दिल्ली सरकार ने इसके तुरंत बाद इस नीति को वापस ले लिया था।

प्रमुख खबरें

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत