नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सूखे की स्थिति का लेने निकले थे जायजा

nitish kumar helicopter
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में सूखे प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए निकले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नीतीश कुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार तमाम लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार प्रदेश में सूखे प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए निकले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नीतीश कुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार तमाम लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ने का मन बना लिया था : आरसीपी सिंह 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की मौसम खराब होने की वजह से गया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री प्रदेश में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना लौट गए हैं।

बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण

हालही में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार का गठन किया। ऐसे में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्री कार्तिकेय सिंह और लेशी सिंह को लेकर घमासान मचा हुआ है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़