Delhi excise policy case: अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, 19 जून तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

By अंकित सिंह | Jun 05, 2024

शारब घोटाला मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 19 जून तक बढ़ा दी। उन्हें आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाई गई अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिकित्सा कारणों का हवाला देते हुए 7 दिन की जमानत मांगी थी। इस बीच, न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा परीक्षण आयोजित करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: अगर अरविंद केजरीवाल को कानून या जनभावनाओं का कोई सम्मान है तो उन्हे सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के जमानत आदेश के बाद कल जेल वापस जाने के आदेश का पालन करना चाहिए - वीरेंद्र सचदेवा

आज उनके सरेंडर के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज ने अर्जी ली। संबंधित न्यायिक ने उसे 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया।  दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट (एससी) द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर 10 मई (शुक्रवार) को जेल से रिहा कर दिया गया। जमानत की अवधि 1 जून (शनिवार) को समाप्त हो गई, जिस दिन आम चुनाव का सातवां और आखिरी चरण हुआ था।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल