दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED का यूटर्न, मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस से जांच एजेंसी का इनकार

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूटर्न मारा है। ईडी के शीर्ष अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। जबकि ईडी के अतिरिक्त निदेशक सोनिया नारंग ने समाचार एजेंसी एएनआई को मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की पुष्टि की थी।

सीबीआई ने पिछले हफ्ते आबकारी नीति मामले के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में मनीष सिसोदिया के आधिकारिक आवास समेत कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के परिसरों सहित 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में तलाशी ली गई।

इसे भी पढ़ें: 'पहली बार BJP को याद आ रही है नानी', केजरीवाल बोले- गुजरात में सरकार बनने पर फरवरी में होंगे तलाटी के पेपर 

मनीष सिसोदिया उन 15 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ कुछ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने हाल ही में ईडी को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े दस्तावेज सौंपे थे। जिसको लेकर कहा जा रहा था कि जल्द ही मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी मामला दर्ज कर सकती है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra