दिल्ली पुलिस ने फर्जी डिग्री गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को फर्जी डिग्री गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह ने विश्वविद्यालयों और स्कूली बोर्ड के करीब 50000 जाली प्रमाणपत्रों की बिक्री की। पुलिस ने आज बताया कि तीनों आरोपी पंकज अरोड़ा (35), पवितर सिंह उर्फ सोनू (40) और गोपाल कृष्ण उर्फ पाली (40) को पांच जनवरी से 25 जनवरी के बीच गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्कूली बोर्ड के कम से कम 50000 जाली डिग्री और अंकपत्रों की बिक्री की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय कुमार ने बताया कि वे अखबारों में विज्ञापन देकर छात्रों को सभी तरह के प्रमाणपत्र और डिग्री दिलाने का वादा करते थे। 

प्रमुख खबरें

AC Service Guide: जेट या नॉर्मल सर्विस में कौन है बेहतर? जानें फायदे-नुकसान और सही समय

Israel-Iran Conflict के बीच नेतन्याहू का बड़ा दांव, कहा- तेहरान की सत्ता जनता बदलेगी

Taiwan की समुद्री सीमा में China की बड़ी घुसपैठ! Navy के 6 जहाजों ने डाला डेरा

LPG संकट के बीच एक्शन मोड में PM Modi, ससद भवन में हरदीप पुरी से की मुलाकात, जयशंकर भी रहे मौजूद