Delhi Mayapuri Fire | मायापुरी औद्योगिक इलाके में सोफा कारखाने में लगी आग, सात लोग घायल

By रेनू तिवारी | Aug 09, 2023

नयी दिल्ली। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार सुबह एक फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के दौरान दो पुलिसकर्मी और सात नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, देर रात 2.05 बजे फोन आया कि स्क्रैप के कारोबार के लिए मशहूर बाजार में दो मंजिला सोफा फैक्ट्री में आग लग गई है।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग सोफा स्प्रिंग के पैकिंग बॉक्स में लगी थी। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग में भूतल पर रखा गोंद का ड्रम भी फट गया।

मायापुरी औद्योगिक इलाके में सोफा कारखाने में लगी आग 

 पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इलाके में बुधवार को सुबह एक कारखाने में आग लगने से दो पुलिसकर्मी और सात नागरिक घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, रात दो बज कर पांच मिनट पर फोन आया कि कबाड़के कारोबार के लिए मशहूर मार्केट में दो मंजिला सोफा कारखाने में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग सोफा स्प्रिंग के पैकिंग बॉक्स में लगी थी और आग से भूतल पर रखा एक गोंद का ड्रम भी फट गया। आग से सात लोग मामूली रूप से झुलस गए और उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Ex-CJI Gogoi ने संविधान के मूल ढांचे के न्यायशास्त्र पर जो सवाल उठाया उस पर CJI Chandrachud ने क्या कहा?

 

सोफा कारखाने में आग लगने से 7 लोगों के घायल होने की खबर

 अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों की पहचान राकेश (35), राम निवास (60), संतोष (27), हरिचंद (35), विक्रांत (25), किशन (23) और इंद्रजीत (33) के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह और विक्रांत भी इस घटना में झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मायापुरी फेज-2 में कारखाने में लोहे के स्प्रिंग (सोफे बनाने में इस्तेमाल होने वाले) का कारोबार होता था। अपराध जांच दल को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मायापुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog Report: देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार से हैं दूर

Akhilesh Yadav बोले सपा कभी नहीं तोड़ेगी गठबंधन, BJP से जारी रहेगी लड़ाई

Rajkumar Santoshi ने Batwara 1947 पर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मानवता धर्म से ऊपर है

Fake E-Challan Scam Alert: इस एक गलती से साइबर ठग उड़ा सकते हैं आपकी मेहनत की कमाई