By अभिनय आकाश | Oct 26, 2026
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ ब्लॉक में आग लग गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को आग लगने की सूचना मिली और छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने बताया कि संसद जाते समय उन्होंने आग देखी। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर आग की तस्वीर भी साझा की, जिसमें एक इलाके से धुआं उठता दिख रहा है।
नॉर्थ ब्लॉक की छत पर लगे एक एसी बॉयलर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने से एक एसी बॉयलर में आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा आग पर काबू पा लिया गया है।