Nokia और LTTS के बीच 5 साल का करार, भारत में R&D और इंजीनियरिंग पर करेंगे काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2026

 एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने भारत में इंजीनियरिंग तथा अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) गतिविधियों में सहयोग के लिए नोकिया के साथ पांच साल का अनुबंध करने की सोमवार को घोषणा की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अनुबंध के तहत एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) की इंजीनियरिंग क्षमताओं और नोकिया के दूरसंचार प्रौद्योगिकी संबंधी कार्यों को एक साथ लाया जाएगा। विज्ञप्ति में अनुबंध के आकार या वित्तीय विवरणों का खुलासा नहीं किया गया। 

इस सहयोग में अनुसंधान एवं विकास, उत्पाद इंजीनियरिंग, नए उत्पादों का विकास, एम्बेडेड सिस्टम, सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम इंटीग्रेशन और निरंतर सहायता शामिल होगी। नोकिया में इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने कहा, ‘‘भारत नोकिया के लिए नवाचार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और एलटीटीएस एक अहम साझेदार है। 

वह इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और ऐसी कार्यप्रणालियां उपलब्ध कराएगी, जो इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में हमारी अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का विस्तार करने और नवाचार को गति देने में मदद करेंगी।’’ एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज में रणनीतिक पहल एवं वृद्धि बाजारों के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष अलिंद सक्सेना ने कहा कि यह रणनीतिक सहयोग एलटीटीएस एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रमुख खबरें

New Delhi में BRICS Parliamentary Forum शुरू, 11 सदस्य देशों के साथ AI और सतत विकास पर होगी चर्चा

Sultanpur Court ने खारिज किया मानहानि केस, Rahul Gandhi के वकील ने फैसले का किया स्वागत

84 साल के हैं खड़गे, PM Modi पर बयान का TMC सांसद Saugata Roy ने किया बचाव

शाहजहांपुर के Vinay Agarwal ने कराई 101 कन्याओं की शादी, खुद उठाते हैं पूरा खर्च