Vivek Vihar Fire Tragedy: सुबह-सुबह आग का तांडव, 9 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

By एकता | May 03, 2026

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों की जान दम घुटने की वजह से गई है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से दो लोग घायल हैं।

इसे भी पढ़ें: Bengal Politics: फालता में Re-Poll पर भड़के Abhishek Banerjee, भाजपा को दी चुनौती

रेस्क्यू में क्यों आई दिक्कत?

दमकल अधिकारी मुकेश वर्मा के मुताबिक, सूचना मिलते ही गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। रेस्क्यू के दौरान सबसे बड़ी बाधा खिड़कियों पर लगी मजबूत लोहे की ग्रिल और जालियां बनीं। इसके अलावा, इमारत में इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे थे, जो बिजली कटने या हादसे के वक्त खुले ही नहीं। सीढ़ियां संकरी होने और पीछे की ओर से बाहर निकलने का रास्ता न होने के कारण लोग अंदर ही फंस गए।

इसे भी पढ़ें: West Bengal की फालता सीट पर चुनाव रद्द, अब 21 मई को फिर से डाले जाएंगे वोट

हताहतों की स्थिति

दमकल विभाग ने इमारत की अलग-अलग मंजिलों से 9 शव बरामद किए हैं, जो बुरी तरह जल चुके थे। सुरक्षित निकाले गए लोगों में से एक व्यक्ति 30% तक झुलस गया है, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी आग लगने के सही कारणों का पता लगा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

ओम प्रकाश राजभर ने Modi का नाम लेकर कर दिया बड़ा दावा, क्या वाकई UP के चार टुकड़े होने वाले हैं?

दिल्ली में फिर खड़ा हुआ सुरक्षा पर बड़ा सवाल! फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 14 दिनों में चौथा मामला

IIT Bombay हॉस्टलों में सीलिंग फैन हटाकर लगाएगा वॉल फैन, छात्र की मौत के बाद फैसला

केले से भी ज्यादा Potassium देंगे ये 7 Fruits, Blood Pressure रहेगा कंट्रोल