Delhi Flood: AAP का आरोप- दिल्ली को डूबाने की रची गई थी साजिश, भाजपा ने कहा- जो शीशमहल में बैठकर...

By अंकित सिंह | Jul 15, 2023

208.66 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद यमुना धीरे-धीरे कम होने लगी। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से राष्ट्रीय राजधानी की ओर अतिरिक्त पानी छोड़ कर दिल्ली को "डूबाने" की साजिश रची गई थी। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ की स्थिति शहर को "डूबाने" की साजिश है। हालांकि, भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। 

भाजपा का पलटवार

पलटवार करते हुए, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार "जिम्मेदारी से बच रही है" और शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के लिए अन्य राज्यों को दोषी ठहरा रही है, जैसा कि उसने कोविड-19 महामारी के दौरान किया था। हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने सचदेवा की भावनाओं को व्यक्त किया और कहा कि जब पानी छोड़ा जाता है, तो यह समुद्र में जाने से पहले दिल्ली, आगरा और इलाहाबाद से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े हिस्से के जलमग्न होने का मूल कारण बाढ़ क्षेत्र में अवैध कब्जे और निर्माण है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है...जल प्रवाह पहले भी बढ़ा था, लेकिन, यमुना बेसिन पहले भी चौड़ा था। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Flood: यमुना के जलस्तर में मामूली कमी, Okhla water treatment plant चालू, केजरीवाल बोले- मिलकर काम करने की जरूरत

गौरव भाटिया ने क्या कहा

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ चुकी है और यहां के नागरिकों को असुविधा हो रही है, जगह-जगह पानी जमा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार, भारतीय सेना, LG साहब का कार्यालय और NDRF की टीमें दिन-रात एक कर जनता की सेवा में लगी हैं तो दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की सरकार और उनके मंत्री हैं, जो दोषारोपण करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल संकट आया है और आम आदमी पार्टी के नेता व मंत्री बता रहे हैं कि गलती हरियाणा सरकार की है। भारतीय सेना जो दिन रात जनता की सेवा में लगी है वह षड्यंत्र कर रही है, केंद्र सरकार, LG साहब और NDRF की टीमें षड्यंत्र कर रही है और 'शीशमहल' में बैठकर जो AC का आनंद ले रहा है,  वह मुख्यमंत्री सही है।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में PM का ग्रैंड वेलकम, दूर-दूर तक गूंजता मोदी-मोदी का नारा

RSS Defamation Case: प्रियांक खड़गे और हारिस नलपद को Bengaluru Court से मिली बड़ी राहत, मिली सशर्त जमानत

FSSAI ने Everest और Laljee Godhoo के हींग पाउडर की बिक्री पर लगाई रोक

ब्रह्मोस को मिला 6 बिलियन का महा ऑर्डर, सन्न हुआ अमेरिका