Delhi Flood: केजरीवाल ने निचले इलाकों को तत्काल खाली करने को कहा, स्कूलों को राहत शिविरों में बदला जाएगा

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्री, मेयर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में बड़ी बात कही है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि जिलाधिकारियों को जरूरत पड़ने पर स्कूलों को राहत शिविरों में बदलने को कहा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एनडीआरएफ को सूचित किया है कि इसकी मदद मांगी जा सकती है। 

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Flood: CM Khattar ने किया हवाई सर्वेक्षण, गृह मंत्री अनिल विज के आवास में भरा पानी


केंद्र से मांगी मदद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और अभी इस वक्त यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर आखिरी बार 1978 में इतना हुआ था। उस वक्त यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि यमुना का जलस्तर रात के 10-12 के बीच 207.72 मीटर हो जाएगा... मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जी ने कॉल कर बताया कि हथिनीकुंड सिर्फ बैराज है और वहां कोई जलाशय नहीं। वहां पानी रोकने की कोई सुविधा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन