Delhi Flood: यमुना के जलस्तर में मामूली कमी, Okhla water treatment plant चालू, केजरीवाल बोले- मिलकर काम करने की जरूरत

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ चौराहे और राजघाट के जलमग्न होने के बाद उसे ठीक करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की निगरानी की। दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के नियामक को नुकसान हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने यमुना का जल स्तर कम होने के कारण ओखला जल उपचार संयंत्र को फिर से शुरू कर दिया है। तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, दिल्ली में यमुना का जल स्तर में गिरावट देखी गई। शुक्रवार दोपहर 6 बजे घटकर 208.17 मीटर हो गया, जबकि शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव जारी है। 


श्मशान घाट बंद

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को कहा कि यमुना के पानी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के मद्देनजर निगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सरायकाले खां स्थित श्मशान घाट बंद कर दिये गये हैं। दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति ने न केवल राष्ट्रीय राजधानी में जनजीवन को बाधित किया है, बल्कि उफनती यमुना के समीप स्थित श्मशान घाटों में भी पानी भर गया है, जिससे लोगों के लिए अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करना मुश्किल हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Sisodia को क्यों नहीं मिल रही बेल, क्या Kejriwal की छवि पर भी पड़ रहा असर

मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बयान

राष्ट्रीय राजधानी में जारी बाढ़ की समस्या के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना, जो हाल के दिनों में तीखी नोकझोंक कर रहे थे, एक साथ आ गए और दोनों ने संयुक्त रूप से मीडिया को मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हमें एक टीम के रूप में काम करने की जरूरत है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता से कहा कि यह आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार

Nepal Flood Rescue: सुरंगों में फंसे श्रमिकों को बचाने पहुंचा 11 सदस्यीय भारतीय दल